तपो भूमि त्यागी बाबा आश्रम दोस्तपुर शिवली में 3 मई को विशाल माता रानी का जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

तपो भूमि त्यागी बाबा आश्रम दोस्तपुर शिवली में 3 मई को विशाल माता रानी का जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है

फतेहपुर चौरासी,उन्नाव।  

क्षेत्र की तपो भूमि त्यागी बाबा आश्रम दोस्तपुर शिवली में 3 मई को विशाल माता रानी का जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में माधव जागरण पार्टी के कलाकारों द्वारा देवी माता के भक्ति गीतों का गुणगान किया जाएगा। इसके अलावा अनिकेत बांके बिहारी झांकी ग्रुप द्वारा झांकियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। आर पी एस समाचार के संस्थापक एवं प्रधान संपादक रघुनाथ प्रसाद शास्त्री ने बताया कि आर पी एस समाचार टीम और ग्राम पंचायत के प्रधान के सहयोग से 3 मई को दोस्तपुर शिवली गांव की तपोभूमि त्यागी बाबा आश्रम पर माता रानी के विशाल जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में माधव जागरण पार्टी के गायक आलोक तिवारी, रमेश सिंह राणा, सुमन चावला द्वारा माता रानी के गीतों और भजनों का गायन किया जाएगा तथा इस मंडल के मुख्य गायक आयशा वर्मा अपने गायन कला का परिचय देवी गीतों के माध्यम से भक्तों को कराएंगी।गायकों के भजनों और गीतों को संगीत मय करने के लिए मशहूर संगीतज्ञ शैलेंद्र कुमार की टीम अपने संगीत कला का प्रदर्शन करेगी।देबी गीतों एवं भजनों के बीच अनिकेत बांके बिहारी झांकी ग्रुप द्वारा झांकियों का भी प्रदर्शन किया जायेगा। आर पी एस समाचार ग्रुप के प्रधान संपादक रघुनाथ प्रसाद शास्त्री,गिरीश त्रिपाठी,ललित कुमार ग्राम प्रधान पवन पाल , डॉक्टर राजेंद्र कुमार आदि लोगों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि उक्त कार्यक्रम में बड़ी से बड़ी संख्या में पहुंचकर देवी माता भजनों का आनंद लें और अपनी अरदास देवी माता के चरणों में लगाएं।

 

रिपोर्ट गिरीश चन्द्र त्रिपाठी 

आर पी एस न्यूज़
Author: आर पी एस न्यूज़

न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9453 555 111 पर www. rpssmachar.com demottt.dreamhosters.com Emeil -rpssamachar@gmail.com rpsnews@gmail.com

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

[wonderplugin_slider id=1]

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!
Skip to content