विमान ने हवा में तीन बार लगाया गोता, यात्रियों की चीखें निकलीं, रोने लगे लोग, कई की तबीयत बिगड़ी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Lucknow:

विमान ने हवा में तीन बार लगाया गोता, यात्रियों की चीखें निकलीं, रोने लगे लोग, कई की तबीयत बिगड़ी

अचानक विमान काफी ऊंचाई से नीचे आ गया, फिर उसे सीधा ऊपर उठा दिया गया। ऐसा तीन बार किया गया, जिससे यात्रियों की सांसें फूल गईं। लोग चीखने लगे, महिलाएं रोने लगीं।

अमृतसर से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यह एयर टर्बुलेंस का शिकार हो गई। अमौसी एयरपोर्ट पर उतरने से पहले विमान ने हवा में तीन गोते लगाए, जिससे यात्रियों की चीखें निकल पड़ीं।

इंडिगो के विमान 6 ई 6165 ने अमृतसर से दोपहर 12.19 बजे टेकऑफ किया। इसे दोपहर 1.55 बजे अमौसी पर लैंड करना था। विमान में सवार रेलवे के सेवानिवृत्त अधिकारी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह पत्नी साधना के साथ आ रहे थे। अचानक विमान काफी ऊंचाई से नीचे आ गया, फिर उसे सीधा ऊपर उठा दिया गया। ऐसा तीन बार किया गया, जिससे यात्रियों की सांसें फूल गईं। लोग चीखने लगे, महिलाएं रोने लगीं। इतना ही नहीं लगेज बॉक्स खुल गए और सामान गिर गया।

यात्रियों की तबीयत गड़बड़ा गई। हालांकि, पायलट ने विमान को सकुशल एयरपोर्ट पर लैंड करवाया। विशेषज्ञ बताते हैं कि एयर टर्बुलेंस में हवा चक्रवाती स्थिति बनाती है, जिसमें प्लेन के फंस जाने पर बड़ा हादसा हो सकता है।

आर पी एस न्यूज़
Author: आर पी एस न्यूज़

न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9453 555 111 पर www. rpssmachar.com demottt.dreamhosters.com Emeil -rpssamachar@gmail.com rpsnews@gmail.com

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

[wonderplugin_slider id=1]

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!
Skip to content