नव वर्ष 2026 के पहले ही दिन RPS समाचार परिवार ने मानवता और समाजसेवा की एक प्रेरणादायी मिसाल पेश की है।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नव वर्ष 2026 के पहले ही दिन RPS समाचार परिवार ने मानवता और समाजसेवा की एक प्रेरणादायी मिसाल पेश की है। कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर, ठिठुरते चेहरों पर मुस्कान लाई गई।

1 जनवरी 2026… भीषण ठंड और शीतलहर के बीच उन्नाव जनपद के दोस्तपुर शिवली गांव में समाजसेवा का अनूठा दृश्य देखने को मिला।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी RPS समाचार के प्रधान संपादक श्री रघुनाथ प्रसाद शास्त्री एवं प्रबंध संपादक श्रीमती मधुलिका शास्त्री के नेतृत्व में जरूरतमंदों को कई दर्जन कंबल वितरित किए गए।

इस समाजसेवी कार्यक्रम में नई दिल्ली ब्यूरो चीफ ललित कुमार, उन्नाव ब्यूरो चीफ अमरनाथ और फतेहपुर चौरासी रिपोर्टर ललित सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

प्रधान संपादक श्री रघुनाथ प्रसाद शास्त्री ने कहा कि

“पत्रकारिता के साथ-साथ समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी है। नव वर्ष की शुरुआत यदि किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाकर हो, तो वही सच्चा उत्सव है।”

प्रबंध संपादक

श्रीमती मधुलिका शास्त्री ने कहा कि“कड़ाके की ठंड में एक कंबल किसी की जान बचा सकता।। है। हमारा प्रयास है कि हर वर्ष जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचे।

कंबल प्राप्त कर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलक रहा था। लोगों ने RPS समाचार परिवार का आभार व्यक्त किया।

नव वर्ष के पहले दिन की यह पहल बताती है कि RPS समाचार सिर्फ खबरें ही नहीं दिखाता, बल्कि ज़रूरत पड़ने पर समाज के साथ खड़ा भी रहता है।

रिपोर्ट – अमरनाथ उन्नाव।

आर पी एस न्यूज़
Author: आर पी एस न्यूज़

न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9453 555 111 पर www. rpssmachar.com demottt.dreamhosters.com Emeil -rpssamachar@gmail.com rpsnews@gmail.com

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

[wonderplugin_slider id=1]

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!
Skip to content