
बिजनौर
अफज़लगढ़ कर्ज में डूबे किसान ने संगध्दि परिस्थितियों मे अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को लगभग साढ़े दस बजे ग्राम खुशहालपुर खालसा फार्म निवासी किसान दलजीत सिंह 55 वर्ष पुत्र जसवंत सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचें सीओ अर्चना सिंह,कोतवाल राजकुमार सरोज, क्राइम इंस्पेक्टर राजेश चौहान,अफजलगढ़ कस्बा इंचार्ज सुमित राठी ने मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी मालूम कर जांच शुरू कर दी।
बिजनौर से सैफ मंसूरी की रिपोर्ट।
Author: आर पी एस न्यूज़
न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9453 555 111 पर www. rpssmachar.com demottt.dreamhosters.com Emeil -rpssamachar@gmail.com rpsnews@gmail.com
Post Views: 116





