एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

फतेहपुर चौरासी, उन्नाव।

 थाना क्षेत्र के गांव भड़सर नौशहरा के मजरा दर्शन खेड़ा में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी महिला कांती बुधवार को अपने पति शिवराज उम्र लगभग सत्तर साल को संदिग्ध अवस्था में गम्भीर हालत में 

आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे सी एच सी लेकर पहुंची जहां डाक्टरों ने शिवराज को मृत घोषित कर दिया जिस सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की बात कही। उधर महिला ने कहा कि हम दोनो अलग-अलग घर में रहते थे,घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी जिसके कारण मौत हो गई। मृतक के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं जिनमें एक पुत्र और दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। दो पुत्र बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। मृतक शिवराज गांव में मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करता था। गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।

रिपोर्ट आर पी एस समाचार 

आर पी एस न्यूज़
Author: आर पी एस न्यूज़

न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9453 555 111 पर www. rpssmachar.com demottt.dreamhosters.com Emeil -rpssamachar@gmail.com rpsnews@gmail.com

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

[wonderplugin_slider id=1]

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!
Skip to content