
अठ्ठाइस वर्षीय पुत्र संदीप ने बुधवार देर रात घर के अंदर रखे छप्पर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

फतेहपुर चौरासी, उन्नाव।
थाना क्षेत्र के गाँव नया बंगला मजरा जाजामऊ एहतमाली निवासी राजेन्द्र के लगभग अठ्ठाइस वर्षीय पुत्र संदीप ने बुधवार देर रात घर के अंदर रखे छप्पर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उठे परिजनों ने जब उसे लटका देखा तो घर मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गाँव निवासी संदीप की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने आत्महत्या के कारणों से अनभिज्ञता जताई है।
रिपोर्ट ललित सिंह
Author: आर पी एस न्यूज़
न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9453 555 111 पर www. rpssmachar.com demottt.dreamhosters.com Emeil -rpssamachar@gmail.com rpsnews@gmail.com
Post Views: 132





