कार्तिक पूर्णिमा कब है 14 या 15 नवंबर? आइए जानते हैं स्नान-दान का मुहूर्त और पूजा विधि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

दिल्ली

कार्तिक पूर्णिमा कब है 14 या 15 नवंबर? आइए जानते हैं स्नान-दान का मुहूर्त और पूजा विधि

कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान और दीप दान करने का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में नदी में स्नान करने से व्यक्ति को उसके सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान और दीप दान करने का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में नदी में स्नान करने से व्यक्ति को उसके सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही इस शुभ दिन पर जरूरतमंदों को दान करना भी शुभ माना जाता है। आइए आपको बताते हैं कि इस साल कार्तिक पूर्णिमा कब है और स्नान-दान का शुभ समय कब है।
कार्तिक पूर्णिमा कब है 2024

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य रघुनाथ प्रसाद शास्त्री ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा- 15 नवंबर 2024, शुक्रवार को
प्रातः 06:19 से पूर्णिमा प्रारम्भ और 16 नवम्बर 2024, शनिवार देर रात 02:58 तक रहेगी
गंगा स्नान मुहूर्त
प्रात: काल 04:58 से लेकर प्रातःकाल 05:51 तक
विशेष रहेगा
कार्तिक पूर्णिमा 2024 को दिन में चन्द्रोदय दोपहर के बाद4: 51पर होगा।

देव दिवाली मुहूर्त
देव दीपावली पूजा मुहूर्त 15नवंबर को सायं 05:10 से लेकर रात 07:47 तक रहेगा

कार्तिक पूर्णिमा लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
कार्तिक पूर्णिमा पर लक्ष्मी पूजन मुहूर्त 15 नवंबर को रात 11:39 से लेकर देर रात 12:33 बजे तक।

पूर्णिमा की पूजा विधि।
कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह जल्दी उठें।
घर की साफ-सफाई करें और सूर्य देव को अर्घ्य दें।
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें।
व्रत का संकल्प लें।
भगवान विष्णु को सुगंध, फूल, फल, पुष्प और वस्त्र अर्पित किए जाते हैं।
देसी गाय का दीपक जलाएं, आरती करें और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।
फल, मिठाई आदि का भोग लगाएं।
इसके बाद कथा करें।
गरीब लोगों को दान देना एक अच्छा शगुन माना जाता है

रिपोर्ट आर पी एस समाचार

आर पी एस न्यूज़
Author: आर पी एस न्यूज़

न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9453 555 111 पर www. rpssmachar.com demottt.dreamhosters.com Emeil -rpssamachar@gmail.com rpsnews@gmail.com

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

[wonderplugin_slider id=1]

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!
Skip to content